चाईबासा : नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत तुम्बाहाका जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ. जिसमें कोबरा बटालियन के एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है. जहां से उसे मेडिका अस्पताल में भेजा गया. घटना की पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने पुष्टि की है.(नीचे भी पढ़े)
विदित हो कि सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों ने इससे पहले तीन बार आईडी ब्लास्ट किया है. जिसमें अब तक 12 जवान घायल हो गए है. जिला पुलिस के जवान व कोबरा बटालियन के जवान लगातार इस इलाके में सर्च अभियान चला रहे है. हरेक बार नक्सलियों की ओर आईईडी ब्लास्ट कर चकमा देकर निकल जाते है. अब तक के ब्लास्ट के बाद किसी भी नक्सलियों के हताहत होने की खबर नहीं है.











