जमशेदपुर : शुक्रवार को सरायकेला जिले के कपाली क्षेत्र में रैफ ने फ्लैग मार्च निकाला. रैफ 106 बटालियन एवं जिला पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस फ्लैग मार्च में दोनों के वरीय पदाधिकारी भी शामिल रहे. बता दें कि आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शांति व्यवस्था बहाल रखने के उद्देस्य से जिले के संवेदनशील थाना क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है. खास कर ब्राउन शुगर एवं अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए रैफ एवं स्थानीय पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है. विगत दिनों आदित्यपुर थाना क्षेत्र से इस अभियान की शुरुआत हुई थी. फ्लैग मार्च में रैफ 106 बटालियन के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, अमित कुमार सहित करीब 55 महिला एवं पुरुष बल के अलावा कपाली ओपी प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता भी दल-बल के साथ मौजूद रहे और क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया.











