जमशेदपुर : बेहद ही रोमांचकारी मैच के बाद सप्लाई चेन की टीम ने टाटा स्टील के सीआरएम को हराकर इंटर जेडीसी क्रिकेट के फाइनल में प्रवेश किया. शुक्रवार की सुबह आर्मरी मैदान में टॉस जीतकर सप्लाई चेन की टीम ने सीआरएम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सीआरएम की टीम ने सभी विकेट खोकर 68 रन बनाए. आकाश ने 13 गेंदों में 21 रन और मार्कंडेय ने 12 गेंदों में 17 रन बनाए. सप्लाई चैन की तरफ से कप्तान निखिल ने 13 रन देकर दो विकेट लिए. (नीचे भी पढ़े)
जवाबी पारी में सप्लाई चेन की टीम भी निर्धारित 10 ओवर में 68 रन ही बना पाई, सप्लाई चैन की तरफ से अभिषेक ने 12 गेंदों में तारा बतौर 24 रन बनाए. सीआरएम की तरफ से अभिषेक ने तीन विकेट लिए. स्कोर बराबर होने की वजह से मैच का फैसला सुपर ओवर से करना पड़ा, जिसमें सप्लाई चेन की टीम विजयी रही. अब इस प्रतियोगिता का फाइनल 23 तारीख को गत विजेता एलडी 3 और पहली बार फाइनल में पहुंची सप्लाई चेन की टीम के बीच होगा.



