जमशेदपुर: जमशेदपुर व आस-पास के क्षेत्रों में आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन सोमवार सुबह व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. इसी के साथ चार दिनों तक चले छठ पर्व का समापन हो गया. सोमवार तड़के सुबह ही घाट पर श्रद्धालु पहुंचे उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. जमशेदपुर के विभिन्न घाटों पर, तालाबों, जलाशयों, घर और अपार्टमेंट की छतों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और पूजा अर्चना की. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों में छठ पर्व की धूम देखने को मिली. भक्तों ने नदी, जलाशयों पर सुबह-सुबह पहुंचकर उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया.












