चाकुलिया: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेताजी सुभाष पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में 23 से 31 जनवरी तक डाकबंगला परिसर में नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का आयोजन किया गया है. आयोजन को लेकर डाकबंगला परिसर में भव्य पंडाल और स्टेज का निर्माण किया जा रहा है. 23 जनवरी को मेला का उद्घाटन बांग्ला फिल्म अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी और कमेटी संरक्षक सह विधायक समीर महंती संयुक्त रूप से करेंगे. बांग्ला अभिनेत्री के आने से क्षेत्र में काफी उत्साह है.(नीचे भी पढ़े)

गूंज महोत्सव के दौरान हर दिन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव के दौरान डांस के लिटिल चैम्पस, सारेगामापा म्यूजिक मुकाबला, डांस झारखंड डांस, मैराथन रेस, कौन बनेगा करोड़पति के तर्ज पर आयोजित कौन बनेगा लखपति कार्यक्रम, साइकिल रेस समेत अन्य कार्यक्रम लोगों के बीच आकर्षक का केन्द्र रहेगा. महोत्सव को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्य जोर शोर से जुटे हुए हैं.











