बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बर्णीपाल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. छठ व्रती विभिन्न वाहनों पर सवार होकर स्वर्णरेखा नदी घाट पहुंचकर श्रद्धा पूर्वक उगते सूर्य और डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया. पूजा के अंतिम दिन सोमवार को विधायक समीर मोहंती अपने समर्थकों के साथ नदी घाट पहुंचकर छठी मईयां की पूजा की और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र वासियों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की।पूजा के पश्चात विधायक ने छठ व्रतियों के बीच खीर वितरण किया. वहीं पूजा के अवसर पर प्रसाद लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.












