रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर:चक्रधरपुर रेलवे ग्राउंड में रविवार को आयोजित आरएएफ मैत्री कप में चक्रधरपुर की डीजे बुरु हो क्लब ने 106 आरएएफ की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर विजयी हुए. मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सूरज केराइ को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र बादल, उपकमांडेंट, 106 रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा विजेता टीम एवं प्लेयर ऑफ द मैच को ट्रॉफी और इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढ़े)

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपने अभिभाषण में बताया कि खेल हम सभी के प्रतिदिन के जीवन के लिए बहुत अच्छा होता है. क्योंकि ये हमें स्वस्थ्य वातावरण में सामान्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल करता है. खेल का वातावरण खिलाड़ियों के लिए बहुत ही प्रतियोगी और चुनौतिपूर्ण हो जाता है, इसलिए वे चुनौतियों को सामने रखकर उन पर ध्यान केंद्रित करते हैं.











