जमशेदपुर: रविवार को टीआरएफ कर्मचारियों का एक दल यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय के नेतृत्व में सालवोनी स्थित महामिलन आश्रम पहुंच कर आश्रम के बच्चों के बीच दैनिक जरूरत का समान वितरित किया. इस मौके पर फुटबॉल खेलने वाले बच्चों को जर्सी सेट्स, फुटबॉल इत्यादि भी वितरित किया गया. इस मौके पर आश्रम के महाराज एवं बच्चों ने संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इस दौरान राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि टीम बहुत ही नेक कार्य कर रही है, हम सभी लोगों को समाज में अक्सर ऐसे कार्यक्रम करने एवं अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे लोगों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों से ही समाज में स्थितरता बनी हुई है. श्री पाण्डेय ने कहा कि हम समाज के लिए जो भी कार्य करतें हैं वह कई गुणा होकर वापस हमारे पास आता है.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर श्रीमती सीता पांडेय, यूनियन के महामंत्री एमएच.हीरामानेक, सहायक सचिव बलभद्र पूर्ति, अंजनी कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, राजेन शेरपा, मुनेश्वर महतो, प्रभात कुमार सिंह, दिलीप प्रजापति, पूर्व सहायक कोषाध्यक्ष बीपी सिंह, सुश्री प्रिया महतो, राजीव कुमार, विनय कुमार, राजकिशोर प्रसाद, अजय कुमार, सुधीर प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, अशोक कुमार, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंहा, पुर्नेन्दू सिंह, अभिनव महतो आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन दिलीप प्रजापति ने किया.












