जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने दोमुहानी नदी का मुद्दा अब राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) तक ले जाने की तैयारी कर दी है. विधायक सरयू राय अपने दौरे के दौरान वे रविवार को कोलकाता पहुंचे. कोलकाता में उन्होंने एनजीटी के पूर्वोत्तर क्षेत्र के ब्रांच में दोमहान नदी पर हो रहे कार्यों को लेकर केस दायर करने के लिए वकीलों के साथ रायशुमारी की. इसकी जानकारी विधायक सरयू राय ने खुद ट्विटर पर दी है. सर उन्होंने बताया है कि जमशेदपुर के सुनारी दोमुहानी में लगातार स्वर्णरेखा नदी का पेट फाड़ा जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि यह किसी की जागीर नहीं की नदी को अपनी जागीर बनाने की कोशिश की जा रही है. इसको लेकर उन्होंने यह बताया कि वे कोलकाता में एनजीटी में जाने के लिए अधिवक्ता मित्रों के साथ रायशुमारी की है. इससे पहले शरीरा ने यह कहा था कि मंगलवार को वे झारखंड हाईकोर्ट में जाने वाले हैं ताकि वे नदी को बचा सके. उन्होंने इसकी जानकारी दी थी कि मैं मंगलवार को फिर से हाईकोर्ट में इस केस को मेंशन कराएंगे, जिसमें वह पहले से इंटरवेनर बने हुए हैं. आपको बता दें कि एक केस पहले से स्वर्णरेखा नदी को लेकर हाईकोर्ट में पेंडिंग है, जिसमें खुद सरयू राय इंटरवेनर है.












