चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय सह मॉडल अस्पताल परिसर में शनिवार को कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा कैंप आयोजित किया गया. इस कैंप में प्रखंड पशु चिकित्सक डॉ मनोज महंता ने पशु पालकों को पशुओं की बेहतर तरीके से कैसे देखभाल करें इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर पशु पालकों के बीच कैल्शियम, पाउडर, कृमि की दवा समेत पशुओं में होने वाले विभिन्न बीमारियों के निवारण हेतु दवा का वितरण किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में पशु पालक मौजूद थे.




