रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी शनिवार को चक्रधरपुर पहुंचे, जहां वे कोल्हान के भीष्म पितामह के रूप में प्रसिद्ध पूर्व सांसद स्व रुद्रप्रताप षाड़ंगी के घर पहुंच कर उनके पुत्र राजू षाड़ंगी से मुलाकात की. ज्ञात हो कि विगत दिनों रुद्र प्रताप षाड़ंगी की धर्मपत्नी का निधन हो गया था. (नीचे भी पढ़ें)
मुलाकात के बाद कुणाल षाड़ंगी पवन चौक में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी एवं पूर्व विधायक शशि भूषण सामड के साथ ही कई अन्य भाजपाइयों से भी मिले एवं उनसे संगठन पर चर्चा की. इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, शेष नारयण लाल, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, परमेंद्र चौहान, संजय पासवान, गणेश तांती, कबीर पाण्डेय, बुल्टन रवानी आदि मौजूद रहे.




