रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में मानव समेत सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभानी वाली संस्था सुमिता होता फाउंडेशन की ओर से सुमिता होता को श्रद्धांजलि दी गई. श्रद्धांजिल सभा में सुमिता होता फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही. वहीं संस्था के अध्यक्ष सदानंद होता के नेतृत्व में यह श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता समेत अनुमंडल अस्पताल के कर्मचारी डॉक्टर ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किए. (नीचे भी पढ़ें)

प्रोफेसर नागेश्वर प्रधान अधिवक्ता दिनेश जेना, डॉक्टर जेजे षाड़ंगी, शेषनारायण लाल मुखिया, कुश पूर्ति, कमलदेव महाकुड़, अधिवक्ता विवेक कुमार, धनेश्वर मंडल, रोकी रवि समेत कृष्णा मुखी ने मरीजों के बीच फलों का वितरण किया.











