चाकुलिया : चाकुलिया के आंदोलनरत अनुबंध पारा चिकित्साकर्मियों ने सोमवार को झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी के बैनर तले विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक समीर महंती को ज्ञापन सौंपा. सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पारा चिकित्सा कर्मी विभाग में लगभग 10-15 वर्षो से अल्प मानदेय पर कार्य करते आ रहे हैं. कहा कि कोविड 19 जैसी गंभीर परिस्थिति में भी फ्रट लाइन वर्कर के रूप में काम करते आ रहे हैं, परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा अबतक अनुबंध कर्मी एनआरएचएम, एएनएम, जीएनएम समेत अन्य कर्मियों का अब तक नियमितिकरण का लाभ नही मिला है. जबकि सरकार के चुनावी वादों के साथ घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया था. अनुबंध कर्मियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर सभी अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों को नियमितिकरण करने की मांग की है.











