जमशेदपुर/सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी खतियान जोहार यात्रा पर है. इस कड़ी में वे सोमवार को सरायकेला-खरसावां पहुंच गये. उनका यहां पहुंचने राज्य के मंत्री और सरायकेला विधायक चंपई सोरेन समेत तमाम विधायकों ने किया. वहां वे कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद देर शाम को जमशेदपुर लौट जायेंगे. जमशेदपुर में उनके आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. उनके आगमन के दौरान 31 जनवरी को कई सारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे सुबह दस बजे सोनारी एयरपोर्ट से जमशेदपुर से कोलकाता के बीच की हवाई उड़ान की शुरुआत करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, सुबह करीब 11 बजे वे जुगसलाई ओवरब्रिज का उदघाटन करेंगे. इसके बाद वे कदमा डीबीएमएस स्कूल जायेंगे, जहां वे पूर्वी सिंहभूम जिला और सरायकेला-खरसावां जिले की योजनाओं की समीक्षा करेंगे. सभी विभागों के अधिकारियों की क्लास लगायी जायेगी.इसके बाद वे गोपाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट जायेंगे.











