जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के डिमना चौक पर जयपाल कॉलोनी में एक घर में चोरी हुई. चोरों ने बृजेश कुमार के घर में रखे नकदी और जेवरात समेत 5 लाख रुपए का सामान पार कर दिया. बृजेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर में 40 हजार रुपए नकद रखा था. बृजेश 8 जनवरी को अपने परिवार के साथ रांची शिफ्ट हो गए. घटना की जानकारी बृजेश को तब हुई जब रविवार को उनका बेटा विवेक घर पहुंचा.विवेक ने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है.(नीचे भी पढ़े)
अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ है. अलमीरा का भी ताला टूटा हुआ है. उसने फोन पर अपने पिता को घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसके पिता बृजेश फौरन जमशेदपुर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.सोमवार को पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. रांची के एक शराब फैक्ट्री में बृजेश काम करते हैं. इसी सिलसिले में वह रांची शिफ्ट हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.











