रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर/बंदगांव: राष्टपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेबो पंचायत के पारिया में बिरसायत एवं बिरहरों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ. पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन टेबो मुखिया शीलवंती ओड़िया, पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विजय सिंह गागराई एवं उपमुखिया कुशल बोदरा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया.(नीचे भी पढ़े)

मुखिया शीलवंती ओड़िया ने कहा कि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन इस बीहड जंगल क्षेत्र में आकर सम्मान समारोह कार्यक्रम कर बहुत ही अच्छा कार्य किया है. उन्होंने कहा बिरहरों एवं बिरसायत में आज काफी खुशी है. आज बूढ़े, बुजुर्ग, विधवा ,विकलांग एवं गणमान्य लोगों को वस्त्र देकर सम्मानित करने का कार्य संस्था कर लोगों में एक नई चेतना जगाने का कार्य किया है. (नीचे भी पढ़े)

वही पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विजय सिंह गागराई ने कहा कि हमारा संस्था का मुख्य उद्देश्य सुदूरवर्ती क्षेत्र के अंतिम लोगों तक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा हमारी संस्था गरीब लाचार एवं 60 वर्ष से अधिक तथा विकलांगों को वस्त्र देने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर उनको चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करती है. यहां तक कि गांव में पेयजल, सड़क ,पुल पुलिया का निर्माण के लिए भी आवश्यक कदम जरूर उठाती है. और संबंधित पदाधिकारी को गांव की समस्या से अवगत कराया जाता है जिससे उन लोगों की समस्या का समाधान हो सके. (नीचे भी पढ़े)
टेबो पंचायत के कड़ेदा, टेबो, शंकरा, दूधकुंडी , कोचा, कोटागड़ा ,कोपा, कुंदरूगुटु, पराया समेत दर्जनों गांव के करीब 550 लोगों के बीच धोती, साड़ी, लूंगी का वितरण किया गया. इसके साथ ही सभी लोगों को सामूहिक रूप से भोजन भी उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम को लेकर टेबो थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा अपने दल बल के साथ उपस्थित थे. इस इस कार्यक्रम में वार्ड मेंबर फूलमणि कांडिर, हातु मुंडा उमलेन सोय, लेम्सा पूर्ति, बारजु पूर्ति, बिरसा हेस्सा, समाजसेवी सुनील बोदरा, मुखिया प्रतिनिधि मंगरा ओड़ेया, टेंगा पूर्ति, दाऊद पूर्ति, सिरका टोपनो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.











