रामगोपाल जेना चाईबासा /जगन्नाथपुर:जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कारो नदी तट के हिरजी हाटिंग मे सारंडा मंडल प्रभारी समीर शेख के अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई. जिसमें आजसू पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा, प्रधान महासचिव चंद्र मोहन सिंकू उपस्थित थे.बैठक में पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा कई प्रस्ताव पारित किया गया.जिसमें नोवामुंडी व सारंडा आजसू पार्टी कमेटी एवं सभी अनुषंगी इकाई को भंग करने का प्रस्ताव रखा गया. दोनों प्रखंड कमेटी एवं अनुषंगी इकाइयों गठन के लिए पार्टी के प्रधान महासचिव चंद्र मोहन सिंकू को प्रभारी नियुक्त किया जाता है. अखिल झारखंड श्रमिक संघ का जिला प्रभारी केंद्र सदस्य अजय महतो को नियुक्त किया गया.(नीचे भी पढ़े)
15 दिनों के अंदर जिला के सभी प्रखंडों नहीं प्रखंड कमेटी का विस्तार करेंगे.दोनों प्रखंड में कमेटी गठन के लिए सदस्य के रूप में विजय बोदरा, समीर शेख, राजीव पटेल, पूर्णिमा सामंत, मंजू देवी को रखा गया है. भाजपा नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष एससी मोर्चा के सुधीर कारवा सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ आजसू का दामन थामा. इसमें मुख्य रुप से लक्ष्मण पूर्ति, चंद्रमोहन केराई, सुखराम केराई, विपिन तिरिया, मंगल सिंह बोबोगा, दिलीप हांसदा, लंगो पूर्ति, अर्जुन जोजो, संजय तांती, महिंद्र लोहार, सनातन मुंडेया, तुरी हेम्ब्रम, हरिचरण केराई, शामिल है. आजसू जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने सभी का पार्टी में स्वागत किया.











