
अनिल कुमार / बोकारो : झारखण्ड के बोकारो जिला के दुगदा थाना क्षेत्र के बंधडीह मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में बीती रात एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर बताया कि बाइक में सवार दो युवक आ रहे थे की अचानक सामने से आ रही हाइवा के चपेट में आ गए, जिससे एक युवक काफी जख्मी हो गया. (नीचे भी पढ़े और देखें वीडियो)
इस बात की सूचना स्थानीय थाना को दिया गया उसके बाद पुलिस द्वारा उपचार हेतु डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा प्रथिमक उपचार किया गया और रेफर कर दिया गया. रेफर के दौरान ही उसकी मौत हो गई. मृतक धनबाद जिला के तोपचांची रंगाडीह का बताया गया, जिसका नाम शिवराम मांझी और घायल युवक का नाम संतोष मांझी हैं.











