जमशेदपुर : जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर की उड़ान की शुरुआत मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया. जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से इसकी शुरुआत की गई. मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक के बन्ना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक रामदास सोरेन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस हवाई उड़ान की सेवा की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे जमशेदपुर हिस्से एयर कनेक्टिविटी और बढ़िया हो जाएगी. लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि और भी शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मैं यहां पहले हवाई सेवा में सफर करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास भी दिया. इस हवाई सेवा के शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होंगी. (नीचे भी पढ़ें)
चाणक्य चौधरी ने कहा है कि जमशेदपुर से भुवनेश्वर का नान आरसीएस रूट है, वहीं जमशेदपुर से कोलकाता का आरसीएस रुट है, जिस कारण से यात्री मिलेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि नौ सीटर विमान है, जिसके कारण यात्री मिलने की सुविधा अधिक है. इस दौरान टाटा स्टील की ओर से कमर्शियल टर्मिनल को तैयार किया गया है. सेक्सयूरिटी के मद्देनजर कई व्यवस्था की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि कोलकाता और भुवनेश्वर का जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से संपर्क नागरिक उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय संपर्क योजना “उड़ान” के तहत किया गया है. इंडिया वन एयर को जमशेदपुर कोलकाता रूट के उड़ानों का आबंटन किया गया है. जमशेदपुर के सोनारी हवाई अड्डे से कोलकाता की हवाई यात्रा 1 घंटे 5 मिनट में तय की जाएंगी. जिसके लिए यात्रियों को 2600 रूपए का भुगतान करना होगा. वहीं भुवनेश्वर की यात्रा 1 घंटे 20 मिनट में तय की गयी है. जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर जाने वाली विमानों में 9 सीटें होगी. जमशेदपुर कोलकाता एयरलाइन में 70 फीसदी सीटे “उड़ान” योजना के तहत रिजर्व रहेंगी, जिसके किराए का निर्धारण सरकार तय करेंगी. जो फिलहाल के लिए 2600 रुपए तय है. सरकार हर तिमाही में उड़ान के तहत घरेलू उड़ानों की समीक्षा करती है, और किराये को बढ़ा-घटा भी सकती है. बाकी दो सीटों का किराया एयरलाइन कंपनी अपने हिसाब से तय कर सकती है. जमशेदपुर से कोलकाता की फ्लाइट सुबह 8.15 और 10.10 और वापसी सुबह 9.20 और 11.15 को शिड्यूल की गई है. वहीं जमशेदपुर से भुवनेश्वर की फ्लाइट सुबह 6.30 और दोपहर 12.45 और वापसी सुबह 7.50 और दोपहर 2.05 को शिड्यूल है. टाटा स्टील और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने नई दिल्ली में सीएनएस-एटीएम समझौते पर हामी भरी है, जिसके तहत यह हवाई यात्रा शुरू हुई है. इंडिया वन एयर की महाप्रबंधक ने कहा कि केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के तहत जमशेदपुर और कोलकाता के बीच नौ सीटों में सात सीटें आरक्षित होगी. दोनों शहरों के बीच की दूरी 233 किलोमीटर है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 1999 रुपये
इंडियावन एयर के सीईओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जमशेदपुर से कोलकाता का किराया मात्र 1999 रुपये रखा गया है. वहीं जमशेदपुर से भुवनेश्वर का किराया 2999 रुपये है. यह शुल्क 14 फरवरी 2023 तक मान्य है. यात्री टिकट की ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं.











