आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां के कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुद्धा डेयरी मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से बाइक सवार टकरा गया जिससे उसकी मौत इलाज के दौरान हो गयी. घटना बुधवार सुबह की है. मृतक की पहचान आदित्यपुर बस्ती निवासी सौरभ नंदी के रूप में हुई है. वह सुबह ड्यूटी करने बाइक से जा रहा था. घटना के बाद उसका बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं स्थानिय लोगों की सहायता से युवक को टीएमएच अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घरना की सूचना पाकर घर में मातम छा गया. वहीं स्थानिय लोगों ने बताया कि सुधा डेयरी मोड़ के पास सड़क पर खराब ट्रेलर संख्या एनएल01डी5211 खड़ी थी, जिससे बाइक सवार टक्करा गया और उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.











