चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सबर एवं आदिम जनजाति के कल्याण से संबंधित एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि गौतम दास ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर में प्रखंड के सभी विभागों की और से स्टॉल लगाकर सबरो को लाभ देने का प्रयास किया गया. इस दौरान करीब 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच करके दवाइयां दी गई. कालापाथर पंचायत के उदाल गांव से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में भर्ती के लिए एक आवेदन प्राप्त किया गया. सीडीपीओ से पांच बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत दो आवेदन प्राप्त कर उसका निष्पादन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत सोनाहातु पंचायत के बढ़ियागजाड़ गांव में सोलर जलमीनार खराब होने की शिकायत का आवेदन प्राप्त किया गया. जेएसएलपीएस अंतर्गत पंचायत द्वारा कुल 11 आधार सीडिंग हेतु आवेदन प्राप्त किया गया. लेबर एंप्लॉयमेंट अंतर्गत एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज कार्ड हेतु 3 आवेदन प्राप्त किया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बिरसा आवास हेतु 7 आवेदन प्राप्त किए गए, पेंशन अंतर्गत तीन नए पेंशन हेतु आवेदन प्राप्त किया गया, आधार कार्ड पंजीकरण से 2 आवेदक का आधार अपडेट किया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारी समेत अनेक लोग उपस्थित थे.











