रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी. यह घटना चक्रधरपुर इतवारी बाजार और कुसमकुंज के बीच की है. मृतक युवक का नाम पुश विश्वकर्मा है, जो धर्मकांटा गली चक्रधरपुर का रहने वाला है. घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक स्कूटी सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है. जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी है. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने युवक को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया है, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.











