जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जुगसलाई फाटक के समीप किया गया. रेल विभाग द्वारा पैदल मार्ग बंद कर दिया गया. इसको लेकर जमशेदपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे धरनास्थल पर पहुंचकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए. धरना स्थल पर कांग्रेसजनों के बीच कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि फ्लाईओवर ब्रीज का उद्घाटन किए जाने पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बधाई देते है. उन्होंने कहा कि जुगसलाई, बागबेड़ा, राजनगर, हरहरगुट्टू के निवासियों को एकाएक रेल फाटक बंद किए जाने पर आम जनता को 20 मीटर की जगह लगभग पौने दो किलोमीटर फ्लाईओवर पर पैदल चलना पड़ रहा है, जिससे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पैदल राहगीरों को कठिनाई उठाना पड़ रहा है. इन लोगों ने मांग की है कि रेलवे अविलंब आम जनता के दुख तकलीफ को ध्यान में रखते हुए फुट ओवरब्रीज का निर्माण अविलंब कराए. चूंकि रेल विभाग को स्वतः संज्ञान लेकर फुटओवर ब्रीज निर्माण कराकर जनता के सुविधा को प्रदान करना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

श्री दुबे ने कहा कि जब तक फुटओवरब्रिज नहीं बनता है, तब तक वे लोग क्रमवार धरना देते रहेंगे. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी ने किया. इन लोगों ने तय किया है कि 2 फरवरी को 11 बजे एरिया मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग करेंगे. धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, के के शुक्ला, संजय सिंह आजाद, सुदर्शन तिवारी, ज्योति मिश्रा, संजय झा, मो शब्बीर उर्फ लालबाबू, नागेंद्र सिंह, संजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष कैसर आलम अंसारी, नलिनी सिन्हा, भरत सिंह आशीष ठाकुर, अजय मंडल, चंदन यादव, राज नारायण यादव, धर्मेंद्र यादव, सुरेंद्र शर्मा, संतोष कुमार, जाहिद भाई, चरण पाल सिंह, रंजीत झा, मुकेश झा, शशी कुमार, पूरबी रानी दत्ता,अमृत गुप्ता, कृष्ण कुमार पाण्डेय, गौरव कुमार शामिल हुए. धन्यवाद ज्ञापन ज्योति मिश्रा ने दिया.











