अनिल कुमार/ बोकारो : बोकारो के चास रामनगर कॉलोनी स्थित मां भगवती मंदिर में मां भगवती सह राधे कृष्णा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए महायज्ञ आयोजित हो रहा है. इसको लेकर आज मंदिर परिसर से लेकर गरगा नदी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें क्षेत्र की महिलाएं एवं बच्चियां कलश लेकर नदी घाट पहुंचीं, जहां बनारस से बुलाये गये ब्राह्मण ने विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद सभी नदी का पवित्र जल लेकर मंदिर वापस आयीं, जहां कलशों को रखा गया. वहां रामनगर कॉलोनी के पूर्व पार्षद लक्ष्मण स्वर्णकार ने बताया कि यह मंदिर वर्ष 2000 में बनवाया गया था, जहां शिव परिवार, बजरंगबली, मां शेरावाली, माता शीतला की प्रतिमाएं स्थापित हैं. इस बार मंदिर में मां भगवती एवं राधे-कृष्णा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, जिसमें स्थानीय लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग कर रहे हैं.











