जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाबूडीह नंदनगर में आर्थिक तंगी से परेशान एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. अधेड़ का नाम गणेश प्रसाद है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. गणेश की पत्नी पुष्पा देवी के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है. घटना 31 जनवरी की है.(नीचे भी पढ़े)
गणेश ने अपने घर में लोहे के एंगल में गमछा बांधकर फांसी लगा ली. परिवार वालों ने देखा तो फौरन उसे उतार कर शव टीएमएच लेकर चले गए. जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई. बताते हैं कि गणेश ने आर्थिक तंगी से परेशान आत्महत्या की है. उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.












