जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धर्मसास्था मंदिर में चल रहे 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत बुधवार को लगातार तीसरे दिन महारुद्र याग आयोजित हुआ, जबकि संध्या समय सत्यनारायण पूजा आयोजित की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार को प्रति दिन की भांति महागणपति होमम के साथ आरंभ हुए यज्ञानुष्ठान में ग्यारह पुरोहितों ने ग्यारह-ग्यारह बार महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया. इस दौरान पुरोहितों द्वारा रुद्रम का पारायण भी किया गया. सास्था प्रीति महोत्सव के तहत महा रुद्र यज्ञ का आयोजन गुरुवार, 2 फरवरी तक चलेगा. यज्ञ के बाद पुरोहितों ने जाप भी किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस तरह दिन के यज्ञ विधान पूरे होने पर महा आरती हुई एवं मंदिर प्रबंध कमेटी के सदस्यों ने यज्ञ में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया. ब्रह्मर्षि विजयभानु गणपतिगल के निर्देशन में मंदिर के चेयरमैन पीएन शंकरन ने पूजा की सारी विधियां संपन्न कराईं. (नीचे भी पढ़ें)
संध्या समय पं सुब्रमण्य शास्त्री एवं पं एस रामचंद्रन ने सत्यारायण पूजा संपन्न कराई, जबकि इस दौरान पुरोहितों ने चारों वेदों का पारायण किया.













