अहमदाबाद: अहमदाबाद में खेले गए अंतिम टी-20 मैच में टीम इंडिया के विशाल स्कोर के समक्ष न्यूजीलैंड की टीम तास के पतों की तरह बिखर गयी. कीवी के तीन खिलाड़ी तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. एक छोर पर डैरेल मिचेल जमे रहे, लेकिन उनका साथ कोई भी खिलाड़ी नहीं दे पाया. और अंत में शिवम मावी ने 35 रन के निजी स्कोर आउट कर टीम को ढेर कर दिया. सैंटनर भी क्रीज पर जमने का प्रयास किया लेकिन नहीं जम सके. उन्होंने 13 रन को योगदान दिया. कीवी की पूरी टीम 12.1 गेंद पर 66रन ही बना पायी. इस तरह टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया.(नीचे भी पढ़े)
भारत की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने चार, शिवम मावी, अर्शदीप व उमरान मलिक ने दो विकेट हासिल किए. इससे पूर्व टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया. गिल ने पारी में 63 गेंदों पर 126 रन की पारी खेली. उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जमाए. राहुल त्रिपाठी ने 44, कप्तान हार्दिक पंड्या ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 24 रन बनाए.











