
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने यह उम्मीद जतायी है कि इस चालू वित्तीय वर्ष में बेहतर कारोबार कंपनी करेगी. लगातार हालात में सुधार हो रहा है. हालांकि, वे खर्च में कटौती करने पर फोकस किया. श्री नरेंद्रन मंगलवार को टाटा स्टील के लोकप्रिय कार्यक्रम एमडी ऑनलाइन को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई तरह के सवालों का जवाब भी दिया. एमडी ऑनलाइन मजदूरों से सीधे एमडी के संवाद के लिए आयोजित किया जाता है. इसके तहत हर माह की पहली तारीख को इसका आयोजन होता है. विशेष परिस्थितियों में इसमें बदलाव किया जाता है. इस एमडी ऑनलाइन के दौरान कोक प्लांट की महिला कर्मचारी काजल कुमारी ने अपनी इच्छा का इजहार किया. उन्होंने कहा कि वे गर्भवती है. इस कारण वे चाहती है कि अपने बच्चे की डिलीवरी अपने पति की मौजूदगी में करें. जब उनकी डिलीवरी टीएमएच में हो तो उनके साथ उनके पति भी रहे. इस सवाल पर थोड़ी देर के लिए एमडी टीवी नरेंद्रन भी ठिठक गये, लेकिन उन्होंने काफी सहजता से जवाब दिया और कहा कि आपकी इस इच्छा के लिए हम तकनीकी पहलुओं को देखेंगे. टीएमएच के प्रावधानों को देखने के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जायेगा. फिर जीएम को उन्होंने इस पर विचार करने को कहा. जीएम ने कहा कि वहां सिर्फ एक महिला नहीं है, सभी महिलाएं है. तुरंत में कुछ नहीं कहा जा सकता है. इस दौरान सीआरएम के कमेटी मेंबर एके गुप्ता ने कहा कि जनता भी फ्लैट पुराना हो चुका है, उसकी स्थिति खराब है. उसको तत्काल ठीक किया जाना चाहिए. इस पर वीपी ने जवाब दिया कि इसको लेकर टाटा स्टील यूआइएसएल के सहयोग से काम किया जा रहा है. उन्होंने मेडिकल बुक को बंद कर ऑनलाइन को तत्काल चालू कराने की मांग की गयी. इस पर जीएम ने कहा कि अभी छह माह तक मेडिकल बुक को जारी रखा गया है. जब तक पूरा सिस्टम अपडेट नहीं हो जाता है, तब तक अभी कुछ नहीं किया जा सकता है. इस दौरान एके गुप्ता ने ही इपीएफ पेंशन का लाभ देने की मांग उठायी गयी, जिस पर एमडी ने ग्रुप के फाइनांस कंट्रोलर ने कहा कि अभी यह विचाराधीन मामला है. 2014 के बाद रिटायर लोगों को इसका लाभ दिया जाना है, लेकिन अब तक स्पष्ट आदेश आने का इंतजार हम लोग कर रहे है. टाटा स्टील के जी ब्लास्ट फर्नेस के कर्मचारी ने सवाल उठाया कि डेंटल और न्यूरो में चिकित्सकों का अप्वाइंटमेंट नहीं मिल रहा है. इस पर टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज के जीएम ने कहका कि 6 डॉक्टर डेंटल में है जबकि दो न्यूरो सर्जन है. इस कारण दिक्कतें नहीं होनी चाहिए. अगर फिर भी दिक्कत होती है तो उसको दूर की जायेगी.





