गालूडीह : गर्मी में सड़क के गर्म होने पर टायर फटने से होने वाली दुर्घटनाएं रोकने, प्रदूषण नियंत्रण करने और जीव-जंतुओं को आश्रय देने के लिए नेशनल हाईवे के दोनों ओर एक बार फिर से हरियाली दिखाई देगी. नेशनल हाईवे अथॉरिटी एनएचएआई द्वारा दोनों ओर फलदार और छायादार पौधे लगाए जा रहा है. हाईवे के दोनों ओर पौधरोपण किया जा रहा है. इस पहल से वायु व ध्वनि प्रदूषण कम होगा. साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हरियाली दिखाई देगी और हाईवे का तापमान भी कम रहेगा. नेशनल हाईवे बनाने वाली कंपनी एनएचएआई ने फलदार पौधरोपण जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
विविद हो कि हाईवे निर्माण के दौरान हाईवे किनारे स्थित लाखों पेड़ काट दिए गए थे. पेड़ कट जाने और फोर लेन हाईवे का निर्माण होने के वातावरण बदल गया है. हाईवे से जुड़े अफसरों का कहना है कि पेड़ न होने से हाईवे गर्म होता है, जिससे टायर फटते हैं और दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है. हाईवे के पास पेड़ न होने से वायु और ध्वनि प्रदूषण बढ़ जाता है. नेशनल हाईवे के दोनों ओर पेड़ होने से वह शोर को अवशोषित करते हैं. इसलिए हाईवे कंपनी एनएचएआई इस फोर लेन पर दोनों ओर पौधे लगाने में लगातार जुटे हुए हैं.



