बोकारो : झारखंड के बोकारों औद्योगिक बालीडीह क्षेत्र में स्थापित डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में मजदूर की मौत का गरमा गया है. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी में मौजूद एंबुलेंस में किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं थी. मजदूर की मौत के बाद मजदूरों ने फेज टू प्लांट का निर्माण कार्य बंद कर दिया है. मजदूरों का आरोप है कि अंदर में सुरक्षा मानक में भारी लापरवाही बरती जा रही है. प्रबंधन हादसे को लेकर टालमटोल कर रहा है. उनकी प्रबंधन से मांग है कि मजदूर के परिजनों को प्लांट के अंदर बुलाया जाए और फिर प्रबंधन उनसे बातचीत करें. मजदूरों की मौत के बाद परिजनों से वर्ता नहीं जा रही है, जिसे लेकर मजदूरों में आक्रोश है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि गुरुवार सुबह डालमिया सीमेंट फैक्ट्री में काम करने के दौरान मजूदर की गिरकर मौत हो गयी थी. जिस मजदूर की मौत हुई है वह 50 वर्षीय था. वह शुभम इंजीनियरिंग का सुपरवाइजर था.











