बहरागोड़ा: 27 फरवरी को बहरागोड़ा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. 26 जोड़े वर-वधु विवाह बंधन में बंधेंगे .नेताजी सुभाष शिशु उद्यान के समीप शाखा मैदान में विशाल विवाह पंडाल का निर्माण हो चुका है. पंडाल के अंदर 26 विवाह मंडप बनाये गये हैं जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 26 पंडित गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न करायेंगे. गरीब बेटियों के इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए 25 हजार अतिथियों को निमंत्रण भेजा गया है. शिशु उद्यान परिसर में 20 हजार अतिथियों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है. वहीं कल प्रातः 10 बजे बहरागोड़ा बाजार होकर बाजे- गाजे के साथ भव्य बारात निकालने की तैयारी भी हो चुकी है.(नीचे भी पढ़े)
रविवार को विवाह पंडाल परिसर में बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विवाह समारोह के संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे. डॉ गोस्वामी की उपस्थिति में सम्पूर्ण व्यवस्था की समीक्षा की गई. 1 हजार कार्यकर्ता पूरे विवाह समारोह को सफल करवाने में विशेष भूमिका निभायेंगे. सामूहिक विवाह समारोह में विशेष रूप से भाजपा राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा, सांसद विद्युत वरण महतो, आसनसोल की विधायक अग्निमित्रा पाल, पूर्व विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, बड़कुंवर गागराई, कुणाल षाड़॔गी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पद्मश्री जमुना टुडू, भाजपा नेता अभय सिंह, भरत सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियां शामिल होंगे. .(नीचे भी पढ़े)
बैठक में विशेष रूप से मनोज गिरी, गोबिंद गोपाल जेना, रंजीत बाला, श्रीबत्स घोष, सुमन कल्याण मंडल, निर्मल दुबे, मिंटू पाल, महादेव बैठा, भक्ति श्री पंडा , उत्पल पैड़ा , उत्तम साव, देवाशीष दास, स्वरूप पाणिग्राही, महादेव बैठा, काजल महाकुड़, बीणा पात्र, उषा रानी बेरा, मीनाक्षी जेना, मानिक राय, उकील घोष, दीपेन मन्ना , दीपंकर साव, कवीन्द्र नाथ कुन्डु, हेमकांत भुईंया, मनोज पाल, दिवाकर शर्मा, राधा गोविन्द भोक्ता, मुन्ना पाल, विपल्व शंकर दे, कौशिक माईति, विश्वजीत सीट, समीर सेनापति, मिन्टु नायक, अनल कामिला, मिहिर दलाई, अपूर्व दास, स्वरूप सीट, श्रीकान्त सीट, सोनू बेरा, शुक्ला घोष, मीता दत्ता , शुक्ला घोष, राज महापात्र, राजेश साव, देवनाथ साव, असीम कुंडू, कमलकांत सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.




