रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: यदुवंशी, प्रधान, ग्वाला समाज सोनुआ प्रखण्ड कमिटी द्वारा शनिवार और रविवार को निश्चिन्तपुर मैदान में दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावा जिला के समाज के विभिन्न गांवों की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में दाती-बेगुना की टीम ने विजेता का खिताब जीता. रविवार को आलोक इलेवन सोनुआ और चक्रधरपुर के दांती-बेगुना की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया. जिसमें दांती-बेगुना की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता. विजेता टीम को 5 हजार रुपये की नगद ईनामी राशि के साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया. उपविजेता टीम को 3 हजार रुपये की नगद ईनामी राशि के साथ ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र दिया गया. प्रतियोगिता में 113 रन के साथ ही 7 विकेट लेने वाले दाती-बेगुना टीम के देवाशीष प्रधान को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया.(नीचे भी पढ़े)

दाती-बेगुना टीम के खिलाड़ी देवाशीष प्रधान ने फाईनल मैच में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 40 रन बनाने के साथ एक विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता. विजेता, उपविजेता, मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समाज के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य प्रबुद्ध लोगों के हाथों दिया गया. प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी मैन ऑफ द मैच का मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया. मौके पर प्रतियोगिता के आयोजन में समाज के अध्यक्ष शिवचरण प्रधान, सचिव दिनेश प्रधान, उपाध्यक्ष बसंत प्रधान, बिकास चंद्र प्रधान, अनन्त प्रधान, कान्हू प्रधान, रामाकांत प्रधान, खेल संचालन अध्यक्ष संजय प्रधान, कोषाध्यक्ष शिवकुमार प्रधान, रूपेश प्रधान, पुरुषोत्तम, जगन्नाथ, गोपाल, राजा, अनुज, दीपू समेत समाज के विभिन्न गांवों के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.



