रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर/बंदगांव: नारी एकता महिला महासंघ का 7वां वार्षिक महाधिवेशन को लेकर कराईकेला में मंजू महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया. बैठक में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विजय सिंह गागराई एवं समाजसेवी राजेश गागराई मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 2 मार्च को नारी एकता महिला महासंघ का महाधिवेशन बुनियादी विद्यालय भाग 2 में बहुत धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा. जिसमें डीसी, बीडीओ समेत अन्य गणमान्य लोगों को आमंत्रित की जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
बैठक के दौरान नारी एकता महिला महासंघ के सदस्यों ने विजय सिंह गागराई को निमंत्रण पत्र देकर सम्मलेन में उपस्थित होने की अपील की. मौके पर विजय सिंह गागराई ने कहा कि इस अधिवेशन में पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी. उन्होंने कहा हमारी भी कोशिश है कि यह सम्मेलन वह धूमधाम के साथ किया जाए .इस मौके पर गौरी महतो, किरण गागराई, सुष्मिता महतो, सोनम बोदरा, मंजू महतो ,नितेश महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे.




