
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मधुसूदन पथ में रविवार रात अपराधियों गोलियां चलाई. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. गोलियां की आवाज सुनकर दीपांकर घर से बाहर निकले तब तक आरोपी फरार थे. ज्ञात हो कि अपराधियों ने दीपांकर चटर्जी के घर के बाहर गोली चलाई. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. दीपांकर ने बताया कि भाटिया बस्ती में उनकी एक जमीन है. राजकुमार दास के साथ जमीन विवाद चला आ रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

इसी को लेकर राजकुमार दास ने शनिवार को भी फायरिंग करवाई थी. रविवार रात वे दुकान बंद कर घर आ गए थे तभी बाइक सवार दो अपराधी हेलमेट पहनकर आए और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. मौके से पुलिस ने चार खोखा भी बरामद किया है यानी घर के बाहर चार राउंड फायरिंग हुई है.




