
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी में वेस्टेन होटल के पास चिकन पकौड़ा की दुकान पर रविवार की रात ग्राहक और दुकानदार में मारपीट हो गई. दुकानदार संतोष का कहना है कि उसकी दुकान पर आए ग्राहक आपस में लड़ने लगे और गाली गलौज कर रहे थे. वहां महिला ग्राहक भी खड़ी थी. इस पर संतोष ने ग्राहक को गाली गलौज करने से मना किया तो ग्राहक दुकानदार से भी लड़ गया. दुकानदार संतोष का आरोप है कि ग्राहक ने अपने कड़े से उसके चेहरे पर वार किया. इससे उसके माथे और चेहरे पर घाव हो गया. जबकि ग्राहक नरवा निवासी हरमन का कहना है कि वह अपने भाई रोशन के साथ चिकन पकौड़ा खाने दुकान पर गया था. (नीचे भी पढ़ें)
वहां दुकानदार ने हरमन पर हमला कर दिया. हरमन ने बताया कि उसका भाई सिदगोड़ा निवासी रोशन बच गया. लेकिन हरमन को घेर कर सबने मारा. दुकानदार ने पत्थर से हमला कर दिया. इससे हरमन का सर फट गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. खून से लथपथ दुकानदार संतोष और हरमन को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.



