
जमशेदपुर : जमशेदपुर में रविवार की शाम एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के हीरो व मशहूर गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू ने होली के गीतों से शहरवासियों को झुमाया. मुख्य अतिथि के तौर पर सरयू राय समेत शहर के कई सम्मानित अतिथि शम्भू सिंह व अन्य मौजूद थे. सभी अतिथिगणों का सम्मान व स्वागत संघ के पदाधिकारियों ने किया. कार्यक्रम की शुरुवात अरविंद अकेला ने गौरी पुत्र गणेश वंदना व माता भजन से की. अरविंद अकेला ने बताया कि उन्हे बचपन से ही संगीत में काफी अभिरुचि थी जिसके चलते वो गांव में होने वाले स्टेज प्रोग्राम में बढ़चढ़ कर भाग लिया करते थे. (नीचे भी पढ़ें)

उनके पिता भी एक लोक गायक हैं. अरविन्द अपने पिता के द्वारा ही संगीत का अभ्यास किया करते थे और अपने पिता के साथ छोटे-मोटे प्रोग्राम में साथ जाया करते थे. जिसके बाद उनकी अभिरुचि सिंगिंग की तरफ और भी बढ़ती गई. उन्होंने पहली बार अपने पिता के साथ गांव में होने वाले प्रोग्राम में भोजपुरी भक्ति गीत “झुरु झुरु निमिया गछिया” को गाया जो उनके गांव वालों को खूब पसंद आया था. कार्यक्रम के संयोजक राजीव चौहान ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे शहरवासियों का धन्यवाद किया. कार्यक्रम शांतिपूर्वक तरीके से समापन हुआ. हजारों की संख्या में श्रोता वहा पहुंचे थे.




