बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गांव में रविवार से बुधवार तक सोलहवें प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है. जबकि रविवार की शाम शंख घंटा के साथ पुजारी द्वारा राधा कृष्ण की मूर्ति रशिक जीवन मंदिर बेंदा से लाकर हरि मंडप में स्थापना कर पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ. यहां पूजा करने के लिए सैकड़ों के संख्या में भक्त जूटे थे. कमेटी से मिली जानकारी के अनुसार ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से आये हुए संकीर्तन मंडली द्वारा कीर्तन किया जाएगा. हर दिन 5 बजे से लेकर 10 बजे तक महिला संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कीर्तन देखने आये हुए हजारों की संख्या में भक्तों के बीच हर दिन सुबह से शाम तक प्रसाद वितरण किया जा रहा है. यहां रात को आलोक सज्जा भी आकर्षण का केंद्र बना है. हरिनाम संकीर्तन का दधि मोहोत्सव बुधवार को होगा. ग्रामीणों उक्त भक्तिमय अनुष्ठान को सफल बनाने में काफी दिनों से लगे हुए थे यहां पर उपस्थित कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार जाना, उपाध्यक्ष प्रबीर मंडल, सचिव शांतनु नायक सह सचिव दीपक कुमार जाना, कोषाध्यक्ष दुर्गा पद मुंडा, सदस्य शरद चंद्र मुंडा, अरिजीत जाना, समीर जाना, सब्यसाची नायक, जगदीश मुंडा, विश्वजीत नायक, नरेंद्र मुंडा, दीपक बेरा, प्रबीर मुंडा, विजु बेरा, देवदत्त बेरा, प्रकाश धाउड़िया, आलोक नाथ हेब्रम, निताई बेरा समेत अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.



