चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की जूगितोपा पंचायत के मुराठाकूरा गांव में यंग स्टार क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. फाइनल मैच का उद्धाटन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया. मौके पर भाजपा नेता सरोज ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को नशे से दूर रह कर खेलना चाहिए. खेल हमें अनुशासन और एकता का सीख देता है. खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
फाइनल मैच में चाकुलिया आमलागोडा मुस्कान-11 को 10 रन से पराजित कर पश्चिम बंगाल के चांदाबिला क्रिकेट टीम ने कब्जा जमाया. विजेता टीम को कप और नगद 4 हजार 5 सौ रूपया देकर भाजपा नेता सरोज महापात्र और उपविजेता टीम को कप एवं नकद 3 हजार रूपये देकर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष संजय दास ने पुरस्कृत किया. उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान दिलीप पाल, क्लब के कौशिक महापात्र, चिरंजित दास, सुदीप महापात्र, सूभजित महापात्र, सुदीप पाल,अभिषेक पाल, कौशिक महांती, सूभम दास समेत अन्य उपस्थित थे.



