चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के चियाबांधी गांव में आयोजित अखंड हरिनाम संकीर्तन में विधायक समीर महंती के अनुपस्थिति पर समीर सेना के संयोजक राकेश महंती शामिल हुए. उन्होंने पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए कामना की. अवसर पर विशाल बारिक, भवतोष महतो, विजय महतो, जयदेव महतो, राम महतो, बिश्वदेव महतो, सहदेव महतो मुखिया प्रतिनिधि राम बास्के, उज्जल महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



