बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के शिशु उद्यान पार्क स्थित शाखा मैदाना परिसर में सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह आशिर्वाद कार्यक्रम के संरक्षक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के सौजन्य से आयोजित आशिर्वाद कार्यक्रम में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के 26 गरीब कन्याओं के विवाह संपन्न हुआ. विवाह के पूर्व बहरागोड़ा के निगमानंद आश्रम से गाजे बाजे के साथ भव्य पंडाल बारात निकाली गई. बारात में शामिल युवा नाचते और झूमते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे. विवाह मंडप स्थल पर महिलाओं ने शंख ध्वनि कर पुष्प वर्षा कर और दूल्हे को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
इन 26 जोड़ों का हुआ सामुहिक विवाह-
सामुहिक विवाह कार्यक्रम में मधुमिता साधु संग कौशिक माईति, पायल नयेक मानस नायेक, बंदना सामंत शोभानंद सरदार, चंपा मुंडा प्रेमचांद सिंह, भानुप्रिया नायेक मानस बिशाल, रूपाली मुंडा गणेश मुंडा, अष्टमी महतो कार्तिक चन्द्र महतो, बासंती मुंडा शंकर मुंडा, दुलीरानी मुंडा आकाश सिंह, चंदना महतो कल्याण महतो, बबिता पातर राजु पातर, बासंती नायेक जगेश्वर नायेक, रितु देहुरी दिनेश माझी, लक्ष्मी सिंह इन्द्रजीत साव, कविता बारिक सुभाशिष बेरा, छवी माहली शिबु माहली, जमुना मंडल झारू सम्राट, सुष्मा रानी सिंह, संजय सिंह, सरस्वती धूली जगन्नाथ मुडली, पिंकी सिंह नारायण मुंडा, नमिता मुंडा समीर सिंह, देबी मुंडा सूरज मुंडा, मोनिका नायक लव साव, संध्या रानी देहुरी शुभंकर देहुरी, माला नायेक दशरथ नायेक, पूजारानी बेरा दिपक पाल की परंपरा के मुताबिक मंत्रोच्चारण कर विवाह करवाया गया.



