जमशेदपुर: जमशेदपुर के करनडीह स्थित लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में एकेडमिक लेक्चर सीरीज 5 का सोमवार को रामायण टॉपिक पर व्याख्यान संपन्न हुआ. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में कालेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने रामायण के गूढ़ तत्वों के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी. यह व्याख्यानमाला नई शिक्षा नीति के तहत मेजर पेपर का सिलेबस को पूरा करने के दृष्टिकोण से किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि रामायण हमारी समाज की चरित्र के संस्कारों का जीवन का दर्पण है. इस अवसर पर व्याख्यानमाला के संयोजक डॉ मौसमी पॉल, प्रो बिनोद कुमार, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ अजय वर्मा, प्रो संतोष राम, डॉ विनय गुप्ता, डॉ विजय प्रकाश, डॉ नूपुर ,पुनीता मिश्र, ममता मिश्र, प्रियंका सिंह एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित हुए.



