जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के मसजिद लाइन के पास हुई फायरिंग कर अमनदीप सिंह को घायल करने के मामले में पुलिस ने गोलमुरी निवासी मोहम्मद अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है. वह गोली चलाकर वहां से भागा था, जिसका नाम भी सामने आया था और सीसीटीवी में भी वह दिखा था. पुलिस को उसके साथियों की भी पहचान हुई है, जिसके बाद पुलिस ने उसको धर दबोचा. उसके पास से फायरिंग में इस्तेमाल में लाये गये देशी कट्टा को भी बरामद कर लिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि अमनदीप सिंह और अब्दुल्ला की पुरानी दुश्मनी थी. हालांकि, पुलिस अभी तक अधिकारिक जानकारी नहीं दे पायी है. इसको लेकर कुछ देर में संवाददाता सम्मेलन होगा.




