जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास से पुलिस ने लॉटरी का धंधा चला रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन दो लोगों में सोनारी परदेशी पाड़ा निवासी सूरज लाल और सोनारी बी ब्लॉक निवासी सुसेन बागती शामिल है. उनके पास से 303 लॉटरी टिकट और 550 रुपये कैश भी बरामद किया गया है. बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उस एरिया में अवैध तरीके से अवैध लॉटरी की खरीद बिक्री की जा रही है. पुलिस ने छापामारी की, जिसके बाद वहां से दोनों को गिरफ्तार किया गया.



