
जमशेदपुर : टाटा स्टील और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर के जुबिली पार्क में की गयी विद्युत सज्जा का उदघाटन किया गया. 3 से 5 मार्च तक लोग लाइटिंग शाम 6.30 से रात 10 बजे तक पैदल देख सकेंगे जबकि रात 10 से रात 11 बजे तक लोग गाड़ियों से इसको देख सकेंगे. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इसका उदघाटन टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल एन टाटा ने किया. इस मौके पर टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस वर्ष के समारोह का विषय “ग्रीनोवेशन-मेक टुमॉरो ग्रीन” है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल टाटा ने कहा कि उनको जमशेदपुर आना अच्छा लगता है. वे अपने घर जैसा इसको महसूस करते है. (नीचे भी पढ़ें)

नयी अग्नि स्ट्रक्चर को किया समर्पित
टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल एन टाटा ने जुबिली पार्क के भीतर निर्मित शानदार ‘अग्नि’ संरचना का भी उद्घाटन किया. इस संरचना को धरती माता से उठने वाली एवं आकाश तक पहुंचने वाली ज्वाला के रूप में व्यक्त किया गया है. अग्नि भारतीय संस्कृति में कई चीजों जैसे पवित्रता, आध्यात्मिकता, ज्ञान और प्रभुत्व का प्रतीक है, जो सत्य के मार्ग की ओर ले जाती है। इस संरचना को दो भागों सब ग्राउंड स्ट्रक्चर (नींव) और सुपरस्ट्रक्चर (मूर्तिकला) में बांटा गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस संरचना को टाटा स्ट्रक्चरा वाईएसटी 355 स्टील ट्यूब्स से बनाया गया है. स्टील एवं उसके अनुप्रयोगों की बहुआयामी उपयोगिता को साझा करने के लिए, टाटा स्टील ने स्टील स्ट्रक्चरल हॉलो सेक्शन का उपयोग करके अपनी रचनात्मकता को दर्शाने हेतु दुनिया भर के आर्किटेक्ट्स को एक मंच पर लाने के लिए एक वैश्विक डिजाइन प्रतियोगिता ‘नोशन्स ऑफ इंडिया’ की संकल्पना की. यह प्रतियोगिता टाटा स्ट्रक्चरा के समकालीन वास्तुशिल्प चमत्कारों और भविष्य के अभिनव समाधानों को सक्षम करने के मिशन को भी सुदृढ़ बनाती है. वर्ष 2021 में आयोजित इस प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में ‘अग्नि’ विजेता प्रविष्टियों में से एक थी, जिसमें 13 देशों के प्रतिभागियों से 5,200 से अधिक पंजीकरण हुए थे.



