• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 13, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cabinet meeting – झारखंड कैबिनेट की बैठक में 38 प्रस्तावों को मंजूरी, सरकार मैट्रिक और इंटर के स्टूडेंट को देगी लैपटॉप और मोबाइल, नियुक्ति की नियमावली में भी किया बदलाव, जानें क्या क्या हुआ कैबिनेट की मीटिंग में फैसला

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कैबिनेट की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई. इस बैठक में 38 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गयी. इसके तहत कई नयी योजनाओं को मंजूर किया गया. झारखंड सरकार मैट्रिक और इंटर पास स्टूडेंट को लैपटॉप और मोबाइल बांटेगी. इसके अलावा ओलंपिक खेल पदक पाने वालों को नगद पुरस्कार देने को भी मंजूरी दी गयी. इसके अलावा नियुक्ति नियमावली में भी बदलाव किया गया है.

  1. राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के अंतर्गत स्वीकृत किए गए 10 नए मॉडल डिग्री कॉलेज में से साहेबगंज जिला अंतर्गत नए मॉडल डिग्री कॉलेज साहेबगंज को राज्य स्कीम में स्वीकृत कर इसके फंडिंग पैटर्न में परिवर्तन करने की स्वीकृति दी गई।
  2. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड, राँची में दैनिक पारिश्रमिक/एकमुश्त पारिश्रमिक पर नियुक्त 02 (दो) कर्मियों की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई।
  3. ओलम्पिक खेल सहित विभिन्न राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि एवं इसके लिए निर्धारित मानकों में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  4. वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2028-29 तक कार्यान्वित की जाने वाली “शहरी वानिकी योजना के तहत सामाजिक वानिकी प्रमंडल, राँची के भीतर झारखण्ड विधानसभा परिसर के अंदर एवं बाहर वृक्षारोपण तथा राजभवन उद्यान कैम्पस में सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य, देवघर वन प्रमंडल अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य रांची वन प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न पहाड़ियों का हरियालीकरण एवं विकास कार्य और बिरसा चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा पार्क का निर्माण कार्य, साहेबगंज वन प्रमंडल अंतर्गत धर्मपुर मौजा में हरियालीकरण एवं विकास कार्य तथा विभिन्न वन प्रमंडलों के नोटिस पी0वी0सी0 एवं बाँस गैबियन से वृक्षारोपण कार्य के लिए कुल 7794.98 लाख (सतहत्तर करोड़ चौरानबे लाख अन्ठानबे हजार) रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति स्वीकृति दी गई।
  5. धनबाद जिला अंतर्गत अंचल-कलियासोल के मौजा- कालुबथान एवं अंचल – तोपचांची के भौजा-महथाडीह, गेन्दनावाडीह तथा गुनघासा के विभिन्न खाता संख्या, विभिन्न प्लॉट संख्या कुल रकबा 5.3117 एकड़ गैर आबाद खास / आम खाते की भूमि (विस्तृत विवरणी संलग्न, अनुलग्नक – I) राजस्व विभागीय संकल्प सं0-4306 / रा०, दिनांक- 24.10.2014 में निहित प्रावधानों के आलोक में विगत तीन वर्षों का निबंधित दलील का विक्रयॉक संग्रह पर 50% अधिकतम मूल्य वाले दलीलों का औसत दर के आलोक में प्रस्तावित भूमि के संगणित सलामी की राशि 2,60,30,998/- (दो करोड़ साठ लाख तीस हजार नौ सौ अंठानवे) रूपये तथा सलामी का पाँच (05) प्रतिशत वार्षिक लगान का पूंजीकृत मूल्य की राशि 3,25,38,750/- (तीन करोड़ पच्चीस लाख अड़तीस हजार सात सौ पचास) रूपये एवं लगान का 145 प्रतिशत सेस का पूंजीकृत मूल्य की राशि 4,71,81,175/- (चार करोड़ इकहत्तर लाख इक्यासी हजार एक सौ पचहत्तर) रूपये अर्थात कुल देय राशि 10,57,50,923 /- (दस करोड़ संतावन लाख पचास हजार नौ सौ तेईस) रूपये मात्र (विस्तृत विवरणी संलग्न, अनुलग्नक-II) की अदायगी पर डेडेकेटेड फ्रेट कोरिडोर को विशेष रेलवे लाइन निर्माण हेतु सशुल्क स्थायी भू-हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।
  6. राज्य सरकार एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के साथ गोड्डा-हंसडीहा रेल परियोजना के निर्माण हेतु एमओयू की वैधता मार्च, 2020 में समाप्त होने के फलस्वरूप एमओयू का विस्तारीकरण मार्च, 2023 तक करने तथा परियोजना की प्राक्कलित राशि में बढ़ोतरी के फलस्वरूप पुनरीक्षित प्राक्कलित राशि रूपये 663.13 करोड़ की स्वीकृति दी गई।
  7. झारखण्ड दिव्यांगजन अधिकार नियमावली, 2018 में आंशिक संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।
  8. झारखंड राज्यान्तर्गत वार्षिक माध्यमिक एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, लैपटॉप एवं मोबाईल प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
  9. झारखण्ड नगरपालिका सेवा संवर्ग नियमावली, 2014 ( समय-समय पर यथा संशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  10. विभागीय संकल्प सं०-969 दिनांक- 25.10.2018 द्वारा घोषित राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा में नाव दुर्घटना, नदियों/ डोभा / जलप्रपात में डूबने के स्थान पर पानी में डूबने की घटना को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित करने की स्वीकृति दी गई।
  11. दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई।
  12. झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा ( इंटरमीडिएट / 10+2 स्तर) संचालन नियमावली, 2015 (समय-समय पर यथासंशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  13. झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (स्नातक स्तर) संचालन नियमावली, 2015 (समय-समय पर यथासंशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  14. झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक / 10वीं स्तर) संचालन नियमावली, 2015 (समय-समय पर यथासंशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  15. झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (स्नातक स्तर तकनीकी / विशिष्ट योग्यता वाले पद) संचालन नियमावली, 2017 (समय-समय पर यथासंशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  16. झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (डिप्लोमा स्तर) संचालन नियमावली, 2015 यथासंशोधित झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (डिप्लोमा / तकनीकी एवं अन्य विशिष्ट योग्यता स्तर) संचालन नियमावली, 2019 ( समय-समय पर यथासंशोधित) आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  17. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा इंटरमीडिएट प्लस टू स्तर कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्ता धारक पद हेतु संचालन नियमावली 2017 (समय-समय पर यथा संशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  18. मंत्रिपरिषद से स्वीकृत भारत सरकार की योजना रिवैंपड डिस्ट्रूब्यूशन सेक्टर स्कीम के वित्त पोषण पद्धति में परिवर्तन के प्रस्ताव पर घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
  19. झारखण्ड कराधान अधिनियमों की बकाया राशि का समाधान नियमावली, 2023 पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति दी गई।
  20. झारखण्ड माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा- 96 के अन्तर्गत झारखण्ड अग्रिम विनिर्णय प्राधिकरण के गठन से संबंधित अधिसूचना संख्या एस0ओ0 34 दिनांक 13.04.2018 में संशोधन संबंधी अधिसूचना निर्गमन पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई।
  21. जी -20 डेलीगेट हेतु पतरातु में लंच तथा राँची एयरपोर्ट पर आगमन एवं प्रस्थान के समय नाश्ते की व्यवस्था हेतु झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 235 को शिथिल करते हुए नियम 245 के तहत् होटल रेडिशन ब्लू राँची को नामित करने की स्वीकृति दी गई।
  22. झारखण्ड +2 विद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी नियुक्ति एवं सेवा शर्त नियमावली, 2012 ( समय-समय पर यथासंशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  23. झारखण्ड दुकान एवं प्रतिष्ठान (संशोधन) विधेयक 2018 को वापस लेने की स्वीकृति दी गई।
  24. झारखण्ड उच्च न्यायालय, राँची के न्यायाधीशों के (चिकित्सा सुविधा) प्रतिपूर्ति नियमावली, 2004 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  25. झारखण्ड मूल्यवर्द्धित कर नियमावली, 2006 से संबंधित अधिसूचना संख्या एस०ओ० 219 दिनांक 31.03.2006 में संशोधन एवं झारखण्ड मूल्यवर्द्धित कर अधिनियम, 2005 के अन्तर्गत नए सृजित पदों को झारखण्ड माल और सेवा कर अधिनियम के अनुरूप नामित करने से संबंधित अधिसूचना प्रारूप तथा अधिसूचना संख्या- एस० ओ० 207, दिनांक – 31.03.2006 को प्रतिस्थापित करने संबंधी अधिसूचना प्रारूप पर मंत्रिपरिषद की स्वीकृति प्राप्त करने की स्वीकृति दी गई।
  26. राज्य के वरिष्ठ नागरिकों हेतु केन्द्रीय प्रायोजित योजना “अटल वयो अभ्युदय योजना” (AVYAY) के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई।
  27. झारखण्ड विधान मण्डल द्वारा दिनांक 25.07.2019 को यथापारित कारखाना (झारखण्ड संशोधन) विधेयक, 2019 वापस लेने की स्वीकृति दी गई।
  28. झारखण्ड सचिवालय लिपिकीय सेवा नियमावली, 2010 (समय-समय पर यथा संशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  29. पंचम झारखंड विधान सभा के एकादश (बजट) सत्र, 2023 में राज्यपाल द्वारा दिए गए अभिभाषण पर मंत्रिपरिषद की घटनोत्तर पर स्वीकृति दी गई।
  30. झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक सेवा नियमावली, 2011 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  31. झारखण्ड सचिवालय आशुलिपिक सेवा (आशुलिपिक ग्रेड सीधी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा) (संशोधन) नियमावली, 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।
  32. झारखण्ड सचिवालय लिपिकीय सेवा नियमावली, 2010 (समय-समय पर यथा संशोधित) में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  33. झारखण्ड राज्य पुलिस नियुक्ति नियमावली ( पुलिस सेवा के लिए भर्ती पद्धति), 2014 (समय-समय पर यथा संशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।
  34. इटकी ट्यूबरक्लोसिस सेनेटोरियम (रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग) एक्ट निरस्तीकरण विधेयक के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
  35. औद्योगिक विवाद (झारखण्ड संशोधन) विधेयक, 2018 को वापस लेने की स्वीकृति दी गई।
  36. बिहार औद्योगिक (राष्ट्रीय एवं उत्सव अवकाश और आकस्मिक छुट्टी) (झारखण्ड संशोधन) विधेयक, 2015 वापस लेने की स्वीकृति दी गई।
  37. झारखण्ड श्रम विधियाँ (संशोधन) एवं प्रकीर्ण उपबंध विधेयक, 2018 को वापस लेने की स्वीकृति दी गई।
  38. ठेका मजदूर (विनियमन एवं उन्मूलन) (झारखण्ड संशोधन) विधेयक, 2015 को वापस लेने की स्वीकृति दी गई।
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur jhrc demand : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन से जवाबदेही के लिए 90 दिनों की कार्ययोजना घोषित करने की मांग, राज्यपाल-मुख्यमंत्री के नाम जेएचआरसी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
खबर

Jamshedpur jhrc demand : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन से जवाबदेही के लिए 90 दिनों की कार्ययोजना घोषित करने की मांग, राज्यपाल-मुख्यमंत्री के नाम जेएचआरसी ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

August 13, 2026
jamshedpur world elephant day-विश्व हाथी दिवस पर टेल्को क्लब में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, हाथियों के संरक्षण पर दिया गया जोर
खबर

jamshedpur world elephant day-विश्व हाथी दिवस पर टेल्को क्लब में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, हाथियों के संरक्षण पर दिया गया जोर

August 13, 2026
Jamshedpur suicide : कदमा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बिहार का रहने वाला था युवक
खबर

Jamshedpur suicide : कदमा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बिहार का रहने वाला था युवक

August 13, 2026
Next Post

Jharkhand bokaro - बोकारो में होली मिलन समारोह में पहुंचे धनबाद के विधायक राज सिन्हा, कहा- महागठबंधन सरकार की उल्टी गिनती शुरू

Jamshedpur vending zone - जमशेदपुर में वेंडिंग जोन में शिफ्ट होंगे ठेलेवाले, सड़कें होंगी नन वेंडिंग जोन

Jamshedpur attack - सोनारी निवासी पर डंडे से हमला, घायल, आरोपी की तलाश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News