जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक बार फिर से बाइक सवार बदमाश सक्रिय हो गए हैं. बिष्टुपुर में गुरुवार की शाम बदमाश जुस्को स्कूल की टीचर सना परवीन के गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गए. घटना के बाद सना चिल्लाती रही. तब तक बदमाश फरार होने में सफल हो गए. टीचर सना परवीन बिष्टूपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा दर्जी लाइन, में मकान नंबर 15 की रहने वाली है. वह गुरूवार की शाम 6.30 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी स्कूटी से घर की तरफ जा रही थी.(नीचे भी पढ़े)
इस बीच वह जी टाउन क्लब होते हुए जा रही थी. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवर टेक किया और गले से सोने की चेन की छिनतई कर ली.घटना के बाद बिष्टूपुर पुलिस इस मौके पर टीचर के साथ पहुंची और घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. पुलिस यह पता लगा रही है कि बाइक सवार बदमाश किस गिरोह के हैं. कहीं नया गैंग का तो इसमें हाथ नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी आदित्यपुर का रहने वाला है.



