रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : विधायक सुखराम उरांव अपने क्षेत्र की जनता के साथ आगामी 7 मार्च को माघे एवं होली मिलन समारोह मानाने जा रहे हैं. कोलचकड़ा पंचायत के इंदिरा कॉलोनी में आयोजित होनेवाले उक्त समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से बनमाली पुर स्थित विधायक आवास में एक बैठक हुई. (नीचे भी पढ़ें)
सन्नी उरांव की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सह नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गगराई, बन्दगांव प्रखण्ड प्रमुख पीटर तियु, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय हांसदा, प्रखंड सचिव सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई, उप प्रमुख विनय प्रधान, गोपीनाथपुर पंचायत के मुखिया सेलाय मुंडा, मथुरा गगराई, प्रदीप महतो,बिनोद लोहार,त्रिलोचन माहली, मंटू गगराई, अमित लोहार आदि शामिल रहे. विधायक सुखराम उरॉंव की अध्यक्षता में तैयारी समिति की आगामी बैठक 05 मार्च को 11 बजे बनमाली पुर विधायक आवास में रखी गई है.



