जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत रिवर व्यू स्थित क्वार्टर नंबर 91 निवासी पीके सिन्हा के आउट हाउस में युवक ने आत्महत्या कर ली. युवक का नाम जगन्नाथ महानंद (35) बताया गया है. घटना बीते रात की है. जगन्नाथ पीके सिन्हा के घर पर चालक का काम करता था और वह उनके ही आउट हाउस में कई वर्षों से रहता था. वहीं घटना की सूचना पीके सिन्हा को तब हुई जब जगन्नाथ सुबह उठ कर नहीं आया. उसे काफी आवाज लगायी गयी लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला. इसके पश्चात अन्य लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया तो वह अंदर फंदे से लटक रहा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



