जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले मोहम्मद रमजान के साथ मारपीट हुई है. मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया है. मोहम्मद रमजान की मां ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है. मोहम्मद रमजान की मां शाहिना परवीन ने बताया कि मोहम्मद रमजान चोरी के मामले में जेल गया था. (नीचे भी पढे)
जेल से कुछ दिन पहले ही छूट कर आया है. सोमवार को आलम और चार अन्य युवकों ने उसे बुलाया और ब्राउन शुगर पिलाई और दबाव डाला कि चोरी करो वरना अंजाम बुरा होगा. मां को जेल भिजवा देंगे. लेकिन रमजान ने मना कर दिया. इसी के बाद उसे मारपीट कर घायल किया गया सूचना मिलने पर फौरन पुलिस पहुंची है.



