रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर:दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस 18029/18030 और साउथ बिहार एक्स्प्रेस 13287/13288 के गोईलकेरा स्टेशन में पुनः ठहराव के निर्णय को रेल ठहराव- जन आंदोलन टीम के नेतृत्वकर्ता अमित महतो ने आंदोलन की दूसरी बड़ी सफलता बताया हैं.इससे पहले रेल ठहराव- जन आंदोलन टीम की पहली बड़ी सफलता आंदोलन से एक दिन पहले रेल मंत्रालय द्वारा चार जोड़ी नई ट्रेनों का आवागमन के निर्णय को बताया.(नीचे भी पढ़े)
महतो ने बताया कि जल्द ही सोनुआ में इस्पात एक्स्प्रेस का ठहराव होने वाला हैं और दो नए मेमू ट्रेनों की स्वीकृति भी जल्द ही मिल जाएगी. टुनिया रेल्वे स्टेशन में टिकट मिलने में हो रहें अनियमितता को भी रेल्वे शीघ्र ही सुधार करेगी.आंदोलन के नेतृत्वकर्ता दिनेश बोईपाई ने कहा ना पहली सफलता में श्रेय लिया ना दूसरी सफलता में श्रेय लेंगे. सभी ट्रेनों के ठहराव ना होने तक रेल ठहराव जन आंदोलन चलता रहेगा.



